होमHimachalUnaउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने OSD विक्रांत ठाकुर की माता के निधन...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने OSD विक्रांत ठाकुर की माता के निधन पर जताया शोक, अंतिम यात्रा में हुए शामिल

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को स्वर्गधाम ऊना में विक्रांत सिंह ठाकुर की माता आशा रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विक्रांत सिंह ठाकुर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ओएसडी हैं। उनकी माता आशा रानी का 75 वर्ष की आयु में लंबे समय से बीमार रहने के बाद निधन हो गया।

उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा भूकंप त्रासदी की 120वीं वर्षगांठ पर शिमला में निकाली जागरुकता रैली, सिरमौर में भी कार्यक्रम

दिवंगत आशा की अंतिम यात्रा में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली संदीप अग्निहोत्री, प्रधान ग्राम पंचायत कांगड़ विनोद कुमार बिट्टू, उपायुक्त ऊना जतिन लाल सहित अनेक राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में किस जगह कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की पासिंग, यहां जानें फरवरी माह का पूरा शैडयूल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More