HomeHimachalBilaspur2 मई को बिलासपुर के कई इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी...

2 मई को बिलासपुर के कई इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, विद्युत बोर्ड करेगा ये काम

एचटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई कार्य के चलते 2 मई को बिलासपुर शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिलासपुर : एचटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई कार्य के चलते 2 मई को बिलासपुर शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर ई. रविंदर चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई को एचटी लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते अपर मेन मार्केट, सिनेमा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और इनके साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने आमजन से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह शटडाऊन मौसम की परिस्थिति पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें:  जुखाला में 10 अप्रैल को होगा पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण

Latest Articles

Explore More