HomeHimachalMandiमंडी के इन इलाकों में 26 अप्रैल को रहेगा पावर कट, 7...

मंडी के इन इलाकों में 26 अप्रैल को रहेगा पावर कट, 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

विद्युत उप-मंडल–1 मंडी के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि कि आगामी 26 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक यू-मॉल के लिए 11 केवी एचटी लाइन का कार्य निर्धारित किया गया है।

मंडी :  विद्युत उप-मंडल–1 मंडी के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने आज यहां बताया कि कि आगामी 26 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक यू-मॉल के लिए 11 केवी एचटी लाइन का कार्य निर्धारित किया गया है।

इस कारण 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जेल रोड, तुंगल कॉलोनी, भंगोहली, जिला कारागर परिसर, पैलेस, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (जेल रोड), सुहड़ा मुहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग हॉस्टल, महाजन बाज़ार, पैलेस, स्कोडी पुल, कुसुम थिएटर, माण्डव हॉस्पिटल व इसके आस-पास के क्षेत्रों में 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  21 मार्च को रिलीज होगी बॉलीवुड की ये फिल्म, सिरमौर के रमन रघुवंशी के 6 गानों को नामी गायकों ने दी आवाज

उन्होंने बताया कि मौसम प्रतिकूल रहने, बारिश इत्यादि की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest Articles

Explore More