HomeHimachalChambaविधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्ति की...

विधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्ति की दिलाई शपथ

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन में किया गया।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे घातक मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई।

इसके बाद उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा (हेरोइन) एक अत्यंत खतरनाक सिंथेटिक नशा है, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौती बन चुका है। एक सोची-समझी साजिश के तहत देश की युवा एवं भावी पीढ़ी को इस नशे की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाज के सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  ठंड में दिन की नींद को कहें ना, फिट रहने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान, डा. पारिक से जानें हेल्थ टिप्स

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष से एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने साथ में यह भी बताया कि राज्य सरकार इसके समूल नाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाना सुनिश्चित बना रही है।

पठानिया ने जागरूकता गतिविधियों और जन चेतना को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा स्वयं जागरूक होंगे, तभी समाज के प्रत्येक घर तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उन्होंने युवा एवं भावी पीढ़ी को इस नशीले घातक दानव से सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या को सामाजिक संकोच के कारण छिपाने के बजाय समय रहते उचित सहायता प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें:  हफ्तेभर में बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगी सप्लाई, जानें विद्युत कालाअंब उपमंडल में किसकी कितनी देनदारी

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि चिट्टे का एक-दो बार किया गया सेवन भी व्यक्ति को इसकी गिरफ्त में ले सकता है। ऐसे में इससे बाहर निकलना भी अत्यंत कठिन हो सकता है।

उपयुक्त मुकेश रेपसवाल ने इससे पहले स्वागत संबोधन रखते हुए कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों की निरंतरता में आज जिला के सभी उपमंडलों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों इत्यादि में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी कुमारी, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर परिषद चंबा के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी तथा उनके शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन

Latest Articles

Explore More