चंबा : DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 मई 2026 को जिला चंबा में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जिनमें प्रधान पद के 292, उप प्रधान पद के 258, वार्ड सदस्य के 530, पंचायत समिति सदस्य के 43 और जिला परिषद सदस्य के 5 उम्मीदवार शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 26, 28 व 30 मई 2026 को तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनावों में प्रधान के 319 पदों के लिए 1293, उप प्रधान के 319 पदों के लिए 1303, वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013, पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 और जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा में पंचायती राज चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे, जिनकी विस्तृत छानबीन के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे।
- ये भी पढ़ें : मंडी में 10391 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 2845 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, 1326 प्रत्याशी निर्विरोध चुने
- ये भी पढ़ें : Hamirpur News: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावी अखाड़े में कुल 4849 उम्मीदवार
- ये भी पढ़ें : सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तस्वीर साफ, मैदान में 3900 से ज्यादा उम्मीदवार, कई सीटें निर्विरोध
- ये भी पढ़ें : ऊना में 5 पंचायतों में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान-उपप्रधान और वार्ड सदस्य
