HomeHimachalSolanसोलन की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, हंगरी के प्रतिष्ठित स्टाइपेंडियम...

सोलन की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, हंगरी के प्रतिष्ठित स्टाइपेंडियम हंगारिकम छात्रवृत्ति के लिए चयन

जिला सोलन की कंडाघाट तहसील के गांव बिशा की बेटी बबीता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की कंडाघाट तहसील के गांव बिशा की बेटी बबीता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रामलाल की पुत्री बबीता शर्मा का चयन हंगरी सरकार की प्रतिष्ठित Stipendium Hungaricum Scholarship के अंतर्गत उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रम के लिए हुआ है।

बबीता शर्मा को हंगरी के University of Pannonia में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रम के लिए प्रवेश एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। यह छात्रवृत्ति विश्वभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जाती है।

बबीता शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव बिशा और जिला में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। उनकी इस सफलता से यह सिद्ध होता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी भी अपनी मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हैंडबॉल में हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, 69वें नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, सना राजपूत बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर

बबीता शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुसंधान कार्य के माध्यम से विज्ञान एवं समाज के विकास में योगदान देने का प्रयास करेंगी।

परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने बबीता शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  जन्म अथवा मृत्यु का पंजीकरण प्रपत्र भरते वक्त बरतें ये सावधानी, वरना बाद में उठानी पड़ सकती है परेशानी

Latest Articles

Explore More