Home Himachal दिल्ली पुलिस ने पकड़े AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसी,...

दिल्ली पुलिस ने पकड़े AI समिट में प्रदर्शन करने वाले 3 कांग्रेसी, हिमाचल पुलिस ने छुड़ाए, मचा घमासान

पकड़े गए कार्यकर्ताओं को लेकर जैसे दिल्ली पुलिस की टीम धर्मपुर के पास पहुंची, वहां नाकेबंदी के दौरान सोलन पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया और दिल्ली पुलिस के जवानों को डिटेन कर लिया। दिल्ली पुलिस के जवानों को चक्कर कोर्ट में पेश किया गया है।

0

शिमला : दिल्ली में AI समिट प्रदर्शन के बाद शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई है। हिमाचल पुलिस ने जिला सोलन के धर्मपुर में दिल्ली पुलिस के एक दर्जन के करीब जवानों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को शिमला जिले के रोहड़ू इलाके से हिरासत में लिया था। जैसे ही दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर सोलन पहुंची तो हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को रोक लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली में हुई एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोप में उठाया गया था। इनमें से एक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह दिल्ली के हिमाचल सदन में ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने आधी रात को वहां छापेमारी की थी, जिससे काफी हंगामा मचा। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम इन कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए शिमला पहुंची थी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए चला ये अभियान, टीचर के साथ पेरेंट्स भी आए आगे

पकड़े गए कार्यकर्ताओं को लेकर जैसे दिल्ली पुलिस की टीम धर्मपुर के पास पहुंची, वहां नाकेबंदी के दौरान सोलन पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया और दिल्ली पुलिस के जवानों को डिटेन कर लिया। दिल्ली पुलिस के जवानों को चक्कर कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि इस पूरे मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौटते समय उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को कमिश्नर को सूचना देनी चाहिए थी।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सदन में कमरे की बुकिंग कार्यकर्ताओं ने खुद की थी। ऐसे कमरे आमतौर पर बुक होते हैं और उनका भुगतान भी किया जाता है। इसमें कोई नई बात नहीं है। उन्होंने एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें समझाकर छोड़ दिया जाना चाहिए था, लेकिन गिरफ्तार कर लिया गया जो ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे कमरे सीएम दफ्तर से ही बुक किए जाते हैं। यह घटना अब दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनाव का कारण बन गई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की ये खिलाड़ी भूटान में खेलेगी थर्ड पेसापालो एशिया कप, सीनियर टीम में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

ये भी पढ़ें :
भाजपा का इतिहास विकास और राष्ट्र गौरव का इतिहास, कांग्रेस की विदाई तय: डॉ. राजीव बिंदल

20 लाख तक के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश, ठेकेदारों को जारी होंगे 225 करोड़