होमHimachalChambaसरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य, चंबा में...

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य, चंबा में 6 से 9 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

कृषि विभाग द्वारा जिला चंबा में आत्मा परियोजना के अंतर्गत किसान रजिस्ट्री/एग्रीस्टैक के तहत 6 जुलाई से 9 जुलाई तक विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का किसान रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है।

चंबा : कृषि विभाग द्वारा जिला चंबा में आतमा परियोजना के अंतर्गत किसान रजिस्ट्री/एग्रीस्टैक के तहत 6 जुलाई से 9 जुलाई तक विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का किसान रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है।

परियोजना निदेशक आतमा डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत 6 जुलाई को तहसील चुराह के ग्राम चरड़ा, 7 जुलाई को तहसील चुराह के ग्राम मंगला, 8 जुलाई को तहसील तेलका की ग्राम पंचायत मौहड़ा और 9 जुलाई को उप-तहसील भलेई के ग्राम वान्हागल में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए शिमला से विशेषज्ञों की एक टीम भी जिला चंबा में पहुंचकर अभियान में सहभागिता करेगी और किसानों के पंजीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार टैक्स घटा रही, सुक्खू सरकार बढ़ाकर कर रही जन विरोधी काम : जयराम

डॉ. शर्मा ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे इन विशेष शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी किसान रजिस्ट्री (फार्मर रजिस्ट्री) अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी भविष्य में केवल पंजीकृत किसानों को ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर आयोजित विशेष शिविरों में समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा खतौनी/भूमि अभिलेख आवश्यक होंगे।

ये भी पढ़ें:  आधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, अधमरी हालत में पीजीआई रेफर

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने सभी किसानों से इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने परिचित किसानों को भी किसान रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

Latest Articles

Explore More