HomeHimachalHamirpurहमीरपुर शहर के इन इलाकों में 26 जुलाई को रहेगा पावर कट,...

हमीरपुर शहर के इन इलाकों में 26 जुलाई को रहेगा पावर कट, जानें किन-किन क्षेत्रों में होगा असर

11 केवी लोकल हमीरपुर फीडर के अंतर्गत जीओ स्विच की मरम्मत, पीसीसी पोल बदलने, लाइन रखरखाव और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते 26 जुलाई को हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमीरपुर : 11 केवी लोकल हमीरपुर फीडर के अंतर्गत जीओ स्विच की मरम्मत, पीसीसी पोल बदलने, लाइन रखरखाव और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते 26 जुलाई को हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि इस दौरान अणु कलां, पूल्ड कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय एवं कॉलोनी, एसडीएम कार्यालय, डीसी कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर मार्केट, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रताप नगर, ब्रार्ड बल्ह, प्रताप गली, पुलिस स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि 26 जुलाई को मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य 2 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया था नशा, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

हमीरपुर के इन इलाकों में भी रहेगा पावर कट
11 केवी माइक्रोवेव फीडर में जीओ स्विच की मरम्मत, लाइन के रखरखाव तथा पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 26 जुलाई को गुरुकुल स्कूल, हीरानगर, कृष्णानगर, मटाहनी, पक्का भरो, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल घरियाना मसंदा, रेस्ट हाउस, प्रताप होटल, गन्दा नौण , केन्द्रीय विद्यालय, श्याम नगर, जज रेजिडेंस, नडीयाणा तथा आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों की मरम्मत का कार्य 2 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  29 जुलाई को होगी राजनीतिक शास्त्र व ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा, HPRCA ने जारी किया शेड्यूल

Latest Articles

Explore More