HomeHimachalशिमला में 3 जनवरी से सजेगा 'हिम एमएसएमई फेस्ट-2026' उद्यमिता, निवेश और...

शिमला में 3 जनवरी से सजेगा ‘हिम एमएसएमई फेस्ट-2026’ उद्यमिता, निवेश और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा : सीएम

यह आयोजन प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के अवसर प्रदान करेगा। यह महोत्सव व्यापारिक आयोजन के साथ प्रदेश के हजारों छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्ट-अप के सपनों को साकार करने में मील पत्थर साबित होगा।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्ट- 2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के अवसर प्रदान करेगा। यह महोत्सव व्यापारिक आयोजन के साथ प्रदेश के हजारों छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्टार्ट-अप के सपनों को साकार करने में मील पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमएसएमई फेस्ट ‘पहाड़ों का हुनर अब वैश्विक मंच पर’ थीम से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश सरकार के आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करते हुए नवाचार, उद्यमिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान स्टार्ट-अप अवार्ड, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रदेश की लोक कलाओं और हस्तशिल्प भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यह फेस्ट महिला उद्यमिता, ग्रामीण उद्यम और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:  चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम के कप्तान होंगे अक्षय, टीम में वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिम एमएसएमई फेस्ट- 2026 में तीन दिन तक फैक्ट्री आउटलेट्स और प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा ग्रीन मोबिलिटी, फार्मास्यूटिकल्स, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक चिप जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान बायर-सेलर मीट, ज्ञान सत्र और नेटवर्किंग से महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  शारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना, नाहन में डीसी ने किया सम्मानित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More