शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए HPPS कैडर के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने छह अधिकारियों के तबादले, पोस्टिंग और एडजस्टमेंट से संबंधित आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच अधिकारियों के पहले जारी आदेशों में संशोधन किया गया है, जबकि एक अधिकारी का तबादला आदेश रद्द किया गया है। इसके अलावा एक अधिकारी को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिव राम चौधरी को ASP एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुल्लू के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, ASP सिरमौर योगेश रोल्टा को कमांडेंट होम गार्ड्स सोलन लगाया गया है।
SDPO कांगड़ा मनोज कुमार-द्वितीय को DSP द्वितीय इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) सकोह, कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, DSP द्वितीय IRBn सकोह रोहित मृगपुरी को DSP (मुख्यालय) कुल्लू के पद पर नियुक्त किया गया है।
क्षमा दत्त को DSP केलांग, लाहौल-स्पीति के पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही DSP लीव रिजर्व धर्मशाला निशा कुमारी के केलांग के लिए पहले जारी किए गए तबादला आदेश को रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा DSP पुलिस मुख्यालय शिमला बिन्नी मिन्हास को DSP राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) सेंटर पालकवाह, हरोली (ऊना) के पद पर तैनाती दी गई है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तबादले, नई तैनाती और अन्य आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इन प्रशासनिक बदलावों के बाद पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी हो गई हैं।
