Home Himachal Shimla निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं हैं प्रियंका वाड्रा, बढ़ाई गई सुरक्षा

निजी दौरे पर शिमला पहुंचीं हैं प्रियंका वाड्रा, बढ़ाई गई सुरक्षा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं हैं। वह शिमला के पास स्थित छराबड़ा में अपने निजी आवास में ठहरी हुई हैं।

0

शिमला : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचीं हैं। वह शिमला के पास स्थित छराबड़ा में अपने निजी आवास में ठहरी हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ तक फ्लाइट से पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं। उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का अपना घर है। प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस द्वारा छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

उनका यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है। प्रियंका का यहां पर किसी से मिलने का कार्यक्रम भी नहीं है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा में जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी