होमHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का आरोप, पुलिस...

श्री रेणुकाजी में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस; जांचने पर नहीं मिला ये नंबर

सिरमौर के रेणुकाजी क्षेत्र में एक कार पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मामला सामने आया है।

नाहन : सिरमौर के श्री रेणुकाजी क्षेत्र में एक कार पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ददाहू क्षेत्र के एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार पर लगी नंबर प्लेट को M-Parivahan ऐप पर जांचने पर उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ऋषि ठाकुर निवासी गांव जार द्राबिल, डाकघर जरग, तहसील ददाहू ने शिकायत दर्ज करवाई कि राजेंद्र कुमार निवासी गांव तिरमली दयाड़, ददाहू एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल करता है। कार पर HR06P9952 नंबर की प्लेट लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. जगदीश को मिलेगा 'हिमाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार 2025'

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने इस नंबर को M-Parivahan ऐप पर चेक किया तो वहां इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि राजेंद्र कुमार ने अपनी पहचान छिपाने और धोखा देने की नीयत से कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है।

शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है कि इस नंबर प्लेट का इस्तेमाल किसी अपराध को अंजाम देने और बाद में वाहन की पहचान छिपाने के उद्देश्य से किया जा सकता है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब कार पर लगी नंबर प्लेट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के बहुरेंगे दिन, सफर होगा मजेदार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More