HomeHimachalSirmaurचिट्टा मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC का डॉक्टर भेजा जेल, दो युवकों...

चिट्टा मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC का डॉक्टर भेजा जेल, दो युवकों को हरियाणा भेजकर मंगवाया था नशा

चिट्टे के एक मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC के डॉक्टर को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने 31 मार्च को नाहन के कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में हरिपुरधार अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आदित्य शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई।

नाहन : चिट्टे के एक मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC के डॉक्टर को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने 31 मार्च को नाहन के कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में हरिपुरधार अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. आदित्य शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 31 मार्च 2026 को ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि डॉ. आदित्य शर्मा ने अभिमन्यु ठाकुर और भानु गर्ग को स्कूटी पर नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मंगवाई थी। पुलिस को डिजिटल लेनदेन और व्हाट्सएप चैट के रूप में अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनसे इस पूरे नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें:  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नाहन के भावन शर्मा, जानिए कौन हैं ये युवा

पूछताछ के दौरान चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि यह खेप हरियाणा के विक्की नामक व्यक्ति से खरीदी गई थी। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चिकित्सक वर्ष 2020 से नशे का आदी है और दिन में कई बार इंजेक्शन के जरिए नशा करता है। फिलहाल डॉ. आदित्य को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा को गहन जांच के लिए SFSL भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कालाअंब-नाहन नेशनल हाईवे पर सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई, जो नाहन के रहने वाले हैं। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद डॉ. आदित्य को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। बहरहाल, चिट्टा मामले में किसी डॉक्टर की संलिप्तता का प्रदेश में ये पहला मामला माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर में भूस्खलन : वांगतू में वाहनों पर गिरी चट्टानें, 6 लोग घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More