
नाहन : रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से विक्रम कैसल में होमगार्ड के जवानों के लिए हेल्थ, हिप्नोसिस एवं मेंटल वेलबीइंग कैंप आयोजित किया गया। कैंप में डॉक्टर हरसिमरन और डॉक्टर हरलीन कौर ने जवानों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी तथा हिप्नोसिस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर उपयोगी टिप्स दिए।
इस दौरान विशेषज्ञों ने जवानों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने और अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी।
कैंप में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की प्रधान रोटेरियन प्रगति सबलोक, रोटेरियन राकेश थापा, रोटेरियन अमित अत्री, रोटेरियन एसके सबलोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।