HomeHimachalSirmaurबिजली उपभोक्ता ध्यान दें... जिला मंडी के इन इलाकों में 29 अगस्त...

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें… जिला मंडी के इन इलाकों में 29 अगस्त को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

सहायक अभियंता ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

मंडी : विद्युत उप-मंडल कटौला के सहायक अभियंता ई. राम सिंह यादव ने बताया कि 22 केवी कमांद-कटिंढी उच्च ताप विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को 22 केवी कमांद-कटिंढी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।

इस दौरान कमांद, नवलाय, नेरी, बुंगा, बलवाड़, कटिंढी, शाढ़ला, आरन, बासाधार, त्र्यांबली, हुलू, काशला, बड़ीधार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में निर्धारित मरम्मत कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सनौरा-छैला सड़क पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम, हादसा टला

Latest Articles

Explore More