HomeHimachalSirmaurदेशभक्ति के रंग में रंगा नाहन चौगान, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी...

देशभक्ति के रंग में रंगा नाहन चौगान, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ध्वाजारोहण कर ली परेड की सलामी

समारोह के दौरान चौगान मैदान में आयोजित भव्य परेड में विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों तथा शिक्षण संस्थानों की 15 टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया।

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन चौगान में आयोजित हुए 80 वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने ध्वाजारोहण कर जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

समारोह के दौरान चौगान मैदान में आयोजित भव्य परेड में विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों तथा शिक्षण संस्थानों की 15 टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एएसआई आशीष कुमार ने किया। परेड की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए सलामी दी।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद चौक पर उन्होंने शहीदों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी ने प्रदेशवासियों तथा जिला सिरमौर के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि यह उस संघर्ष, त्याग और बलिदान की अमर स्मृति है, जिसके परिणामस्वरूप भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुआ।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 1947 का दिन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, अनगिनत बलिदानों और वर्षों के अथक संघर्ष का परिणाम है। इसी ऐतिहासिक दिन भारत ने पराधीनता की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्रता का सूर्य देखा।

ये भी पढ़ें:  पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों के योगदान को भी नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक वीरों ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन वीरों का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि एआई के इस हाई-टैक युग में प्रदेश सरकार युवाओं को हर चुनौती के लिए तैयार कर रही है इसलिए आर्टिफिशल इंटेलिजैंस, डाटा सांईस, इंटरनेट ऑफ थिंगस, मशीन लर्निंग, ड्रोन टैक्नोलाजी जैसी आधुनिक पाठ्यक्रमों को शुरू किया गया है। युवाओं के कौशल निखारने के लिए प्रशिक्षुओं को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  नाहन की अंकिता ने जर्मनी में हासिल की नौकरी, माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा ने बढ़ाया मान

प्रदेश सरकार 18 से 27 वर्ष तक के विद्यार्थियों को प्रवेश के उपरांत प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एआईआईएमएस तथा नेशनल लाॅ युनिवर्सिटीस में शिक्षा पर होने वाला खर्च का वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना सरकार की सबसे बडी प्राथमिकता है। सरकार के प्रयासों से प्रदेश आज गुणात्मक शिक्षा के मामले में देश में 5वें स्थान पर है। प्रदेश के 156 सरकारी स्कूलों को सीबीएससी से जोड़ा गया है और अब तक लगभग 24 हजार से अधिक बच्चों ने सीबीएससी स्कूलों में दाखिला लिया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी ने जिला सिरमौर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 35 अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्तियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर जलमूसा खड्ड, कटासन मंदिर के समीप आई बाढ़ के दौरान फंसे लोगों एवं मवेशियों के सफलतापूर्वक बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गृह रक्षक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि : खूब गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, शिवालयों में उमड़ा आस्था का भारी सैलाब

इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कार्यों, विशेषकर विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले बूथ लेवल अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निष्ठापूर्वक अपना कार्य निर्वहन करने वाले एचआरटीसी के बस चालकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान भव्य परेड में भाग लेने वाली विभिन्न टुकड़ियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

विधायक नाहन अजय सोलंकी, विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता इस समारोह का हिस्सा बने।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More