होमHimachalSirmaurबाग-हाबड़ा स्कूल की नई SMC गठित, सुरेंद्र कपूर बने अध्यक्ष, बबीता को...

बाग-हाबड़ा स्कूल की नई SMC गठित, सुरेंद्र कपूर बने अध्यक्ष, बबीता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाग-हाबड़ा में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कपूर और उपाध्यक्ष पद के लिए बबीता देवी का चयन किया गया।

पांवटा साहिब : राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाग-हाबड़ा में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कपूर और उपाध्यक्ष पद के लिए बबीता देवी का चयन किया गया।

समिति के सदस्य के रूप में ममता देवी, निमा देवी, सरोज बाला, कपिल देव, संदीप और ओमप्रकाश का चयन किया गया। विद्यालय प्रभारी चंद्र प्रकाश को समिति का सचिव बनाया गया।

बैठक में ग्राम पंचायत भजौन के प्रधान मदन शर्मा, उपप्रधान मदन शर्मा और पूर्व एसएमसी प्रधान एवं वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह का पदेन सदस्य के रूप में चयन किया गया। इसके अलावा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

Latest Articles

Explore More