होमHimachalSirmaurनाहन समेत इन ग्रामीण इलाकों में 5 अक्टूबर को बाधित रहेगी बिजली...

नाहन समेत इन ग्रामीण इलाकों में 5 अक्टूबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, चेक कर लें कहीं आपका एरिया तो नहीं

सोमवार को सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों पर निर्धारित मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

नाहन : 33/11 केवी दोसड़का सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 5 अक्टूबर यानी सोमवार को नाहन शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक या काम पूरा होने तक बंद रहेगी।

विद्युत उप-मंडल नाहन नंबर-2 के सहायक अभियंता इंजीनियर सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों पर निर्धारित मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

इसके चलते शंभूवाला, सैनवाला, आमवाला, विक्रमबाग, जमटा, सुरला तालों, सैन की सेर, गागड़ा, मझौली, जड़जा गांव सहित नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  कार्यकारी अधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने से नाहन नगर परिषद हुई निष्क्रिय, कई विकास कार्य अटके, जनता में नाराजगी

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार यह शटडाउन मौसम अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More