HomeHimachalSirmaurउद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से निर्मित PHC भवन...

उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से निर्मित PHC भवन का किया लोकार्पण, बोले- शिलाई में तेजी से मजबूत हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान बुधवार को 1.27 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया।

शिलाई : उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान बुधवार को 1.27 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कांटी मशवा का विधिवत लोकार्पण किया। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया।

उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी भवन की बधाई देते हुए कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के माध्यम से आसपास की तीन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर ढांचागत सुविधाओं के साथ-साथ स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:  दशकों का इंतजार खत्म! अप्रैल से जमीन पर उतरेगा रेणुकाजी बांध, पहले चरण में शुरू होगा 910 करोड़ का ये बड़ा काम

पीएचसी कमरऊ, पीएचसी सतौन, पीएचसी चांदनी और पीएचसी कोटा पाब के भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन भवनों में डॉक्टर के रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। उद्योग मंत्री ने बताया कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित फार्मासिस्ट उपलब्ध हैं और क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सतौन उपमंडल के अंतर्गत ही लगभग 70 करोड़ की योजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जिसमें पीएचसी सतौन 1.37 करोड़, पीएचसी कमरऊ 1.25 करोड़, पीएचसी कोटा पाब 56 लाख, पीएचसी चांदनी 55 लाख, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़, 15.90 करोड़ से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सड़क, मानल-कोड़गा 23 करोड़, 10 करोड़ चिलॉन- चोंकी-मृगवाल रोड, 2 करोड़ रेणुका-सतौन रोड की मेटलिंग, 4.50 करोड़ से सालवाला-धमोन रोड के कार्य प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी, 3 लाख रुपये मांगने का आरोप

इसके अतिरिक्त पीएचसी काटीं मशवा 1.26 करोड़, 2 करोड़ मानल से कांटी मशवा रोड की मेटलिंग और 2 करोड़ की लागत से चांदनी से कठवार रोड की मेटलिंग के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी कड़ी में 19 करोड़ की लागत से शिलाई में निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द पूर्ण कर ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत नागरिक अस्पताल शिलाई में मरीजों की सुविधा के लिए 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।

उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। क्षेत्रवासियों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उद्योग मंत्री ने कांटी मशवा सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, कमरऊ सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, बड़वास सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, 3 लाख खिल रोड के लिए, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। स्कूल की चारदीवारी और खड पर जल्द पुल लगाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  स्कूल के लिए 11 KM पैदल चलीं, समाज की बंदिशें तोड़ीं... अब सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुईं कृष्णा राठौर

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, सीएमओ डॉ राकेश प्रताप, बीएमओ के. एल भगत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई पदम् प्रकाश, बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, ई. आई. उद्योग काका राम शर्मा, प्रधान कांटी मशवा प्रियंका चौहान व उपप्रधान खजान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Latest Articles

Explore More