HomeHimachalसोलन-चंबा में शहरी निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों की मौजूदगी में...

सोलन-चंबा में शहरी निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM की पहली जांच पूरी

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की प्रथम स्तरीय जांच आज यहां ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में पूर्ण की गई।

सोलन : शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की प्रथम स्तरीय जांच आज यहां ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में पूर्ण की गई। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी।

राहुल जैन ने कहा कि ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बी.एच.ई.एल.) के अभियंताओं की निगरानी में की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आरंभ होने के समय हॉल का निरीक्षण किया और पूर्ण कार्यवाही का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी

राहुल जैन ने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहरी निकाय निर्वाचन को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड़ सहित ज़िला निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

शहरी निकाय चुनाव-2026 के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच संपन्न
चंबा : अतिरिक्त उपायुक्त चंबा अमित मेहरा ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच 8 मई को उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि मशीनों की तकनीकी जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंताओं द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट का झटका, बागी हुए विधायकों की पेंशन बहाल करने के आदेश

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, ताकि वे जांच प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि 9 मई को चंबा, चुवाड़ी एवं डलहौजी नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया जाएगा।

Latest Articles

Explore More