Home Himachal Solan आईईसी विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ पांचवीं बीबीएन बाइक रैली, बद्दी से...

आईईसी विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ पांचवीं बीबीएन बाइक रैली, बद्दी से दिल्ली तक गूंजा जागरुकता का संदेश

26 जनवरी 2026 को आईईसी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी बद्दी विनोद धीमान और एएसपी अशोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर नशे के विरुद्ध बाइक रैली को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया।

0

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी में नशे के खिलाफ पांचवीं बीबीएन बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय रैली 25 जनवरी 2026 को दिल्ली से आईईसी विश्वविद्यालय पहुंची और 26 जनवरी 2026 को बद्दी होते हुए दिल्ली के लिए रवाना की गई। पूरे आयोजन को बद्दी पुलिस की निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

26 जनवरी 2026 को आईईसी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी बद्दी विनोद धीमान और एएसपी अशोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर नशे के विरुद्ध बाइक रैली को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  किराये का कमरा लेकर चल रहा था ये अवैध काम, पुलिस ने अचानक दबिश देकर किया गिरफ्तार

इस मेगा आयोजन में दिल्ली के प्रसिद्ध डी.आर.ई.आर. (Delhi Royal Enfield Riders) बाइकर्स ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ बद्दी पुलिस, आईईसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और प्राध्यापक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बद्दी पुलिस ने आम जनता विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करें।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के इन जांबाजों को बड़ा सम्मान, 3 को DGP डिस्क अवॉर्ड और 1 को साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से नवाजा