ऊना : उपमंडल ऊना के तहत मैहतपुर से बनगढ़ वाया भभौर साहिब (किलोमीटर 0/0 से 3/0) सड़क 13 से 22 अक्टूबर तक यातायात के अस्थायी तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक बनगढ़-नंगड़ा रोड़ घलोर चौक पर डायवर्ट रहेगा।
डीसी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
हमीरपुर : तहसील टौणी देवी के अंतर्गत उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
हमीरपुर: तहसील टौणी देवी के अंतर्गत बराड़ा-पटनौण-बाकर खड्ड सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है।
