HomeRashifalAaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा...

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार? पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल

Horoscope 22 July 2026: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करिअर में प्रगति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए...

Horoscope 22 July 2026: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करिअर में प्रगति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए… मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और आज का विशेष उपाय।

मेष राशि
मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास करें। भाई-बहनों में से कोई आर्थिक मदद मांग सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।

वृष राशि
ऊर्जा और चुस्ती बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों के सहयोग से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। परिवार से जुड़े बड़े फैसले बड़ों की सलाह से ही लें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता तकिए के नीचे रखकर सोएं।

मिथुन राशि
नशे से दूर रहें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। भूमि संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दूर से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | उपाय: दही या शहद का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

कर्क राशि
खानपान में संयम रखें। भावनात्मक फैसले आपके पक्ष में रह सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से धन लाभ के योग हैं। कार्य की सराहना होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: जामुनी | उपाय: कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

सिंह राशि
कोई पुराना सपना साकार हो सकता है। उत्साह पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी और कारोबार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: मेहंदी | उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि
किसी से मिलने की योजना बन सकती है। खर्च बढ़ सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। बच्चे किसी चीज की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दूसरों के विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | उपाय: किसी सुनसान स्थान पर लोहे की कील गाड़ दें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: किसी के हाथ आएगा रुका पैसा, किसी की जेब खाली करा सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां... पढ़ें पूरा राशिफल

तुला राशि
नकारात्मक सोच से बचें। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में संयम रखें। परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी यात्रा संभव है। शाम के समय आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: मेहरून | उपाय: लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि
किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। व्यवसाय और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दिन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरी मूंग से बनी वस्तुओं का दान करें।

धनु राशि
खानपान में संयम रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय और नौकरी में अच्छा लाभ होगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शाम को खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: अपने कुलदेवता की पूजा करें।

कुंभ राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरेलू परेशानियों के कारण तनाव रह सकता है। बेवजह किसी विवाद में न पड़ें। कामकाज पर पूरा ध्यान दें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

मीन राशि
दिन काफी व्यस्त रहेगा। घरेलू जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। फिजूल खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल | उपाय: पीला हलवा बनाकर जरूरतमंदों में बांटें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More