आज का राशिफल: व्यावसायिक लाभ और निवेश के बन रहे योग, इन राशि वाले जातक रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा दिन

आज 1 अक्टूबर, दिन बुधवार कई लोगों के लिए ऊर्जावान और लाभकारी रहेगा। खासकर व्यावसायिक और निवेश के मामलों में। कई जातकों के सपने हकीकत में बदल सकते हैं और धन लाभ के प्रबल योग हैं। अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि पेट और सिर संबंधी रोग कष्ट दे सकते हैं।

0

आज 1 अक्टूबर, दिन बुधवार कई लोगों के लिए ऊर्जावान और लाभकारी रहेगा। खासकर व्यावसायिक और निवेश के मामलों में। कई जातकों के सपने हकीकत में बदल सकते हैं और धन लाभ के प्रबल योग हैं। अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि पेट और सिर संबंधी रोग कष्ट दे सकते हैं।

मेष राशि:
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

वृष राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला

मिथुन राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  रामनवमी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भंडारे का आयोजन

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बादामी

कर्क राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

सिंह राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी

कन्या राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

तुला राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्त्रोत से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्दी

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज नशे की लत से दूर रहें। किसी कीमती वस्तु के गुम होने का खतरा रहेगा। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: भूरा

धनु राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि के जातकों के सितारे बुलंद! मेष से मीन तक जानें क्या कहती है ग्रह चाल

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

मकर राशि:
नशे की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहे। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

कुंभ राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का सफेद

मीन राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद