HomeHimachalSirmaurडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती आयोजक कमेटी : सुनील को अध्यक्ष, अमित को...

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती आयोजक कमेटी : सुनील को अध्यक्ष, अमित को महासचिव की कमान

शिलाई|
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती आयोजक कमेटी शिलाई की बैठक में विधानसभा क्षेत्र की लगभग 57 पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर खंड स्तर पर कमेटी गठित की. इस बैठक में लगभग 170 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्यतः युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष पद की कमान सुनील वर्मा जबकि, महासचिव के पद पर अमित वर्मा को नियुक्त किया गया. कमेटी में साधु राम, तोपी राम और संत राम को मुख्य सलाहकार और संरक्षक बनाया गया. इसके साथ साथ कोषाध्यक्ष के पद पर गुलाब सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणदीप सुखाण, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश और सह सचिव का जिम्मा यशपाल को सौंपा.

ये भी पढ़ें:  देख लो... चालान से बचने के लिए नहीं चलेंगे ये अनसेफ हेलमेट, पुलिस ने उतरवाए, नाहन में कार्रवाई

बैठक में अन्य सदस्यों ने भी कार्यकारी कमेटी की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी ली. सभी पदाधिकारियों आश्वस्त करते हुए कहा कि खंड स्तर पर हर प्रकार के सामाजिक विकास के कार्यों को मिलकर किया जाएगा. महासचिव अमित वर्मा और अध्यक्ष सुनील वर्मा ने सभी लोगों का आभार जताया और आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए बैठक का समापन किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More