HomeHimachalSirmaurपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नीरज चंदेल का आकस्मिक निधन, खेल प्रेमियों में दौड़ी...

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नीरज चंदेल का आकस्मिक निधन, खेल प्रेमियों में दौड़ी शोक की लहर

नाहन|
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नीरज चंदेल के आकस्मिक निधन की खबर से जिला मुख्यालय में शोक की लहर है. हालांकि, उनकी मौत के सही कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस के अनुसार जब परिजनों ने सुबह के समय नीरज को नींद से जगाने के प्रयास किए, तो वह नहीं उठे. इसके बाद परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है. मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही होगा.

ये भी पढ़ें:  सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

बता दें कि नीरज न केवल एक फुटबॉल खिलाड़ी थे, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय रहते थे. बताया जा रहा है कि नीरज लंबे समय से गौशाला में सेवाएं दे रहे थे.

वह गौशाला में सेवा देने के अलावा स्थानीय खेल आयोजनों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते थे. नाहन निवासी पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नीरज के अचानक निधन से फुटबॉल प्रेमियों सहित शहर में शोक की लहर है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More