HomeHimachalSirmaurजमटा-बिरला सड़क का यातायात डायवर्ट, 31 मार्च तक इन वैकल्पिक मार्गों का...

जमटा-बिरला सड़क का यातायात डायवर्ट, 31 मार्च तक इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

नाहन : जमटा-बिरला सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इसको लेकर जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने आदेश जारी किए हैं.

बता दें कि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जमटा से बिरला तक बनने वाली 21.300 किलोमीटर लंबी सड़क का एफडीआर टैक्नीक से कार्य किया जा रहा है. लिहाजा, निर्माणाधीन सड़क को नुकसान से बचाने के लिए इस सड़क का यातायात डायवर्ट किया गया है. इस बीच वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  नशीले पदार्थ का सेवन करने पर नाहन में 2 युवकों पर केस, SFSL जुन्गा की रिपोर्ट में हेरोइन की पुष्टि

जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को लेकर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए 31 मार्च, 2025 तक आपातकालीन मामलों/वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों की आवाजाही पंजाहल-मलगांव, जैंथल घाट-ददाहू, जैंथल घाट-नाहन वाया धगेड़ा-रामाधौण (बायीं ओर) मार्गों से की जाएगी.

उन्होंने बताया कि 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का कार्य सुबह 09ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक और दोपहर बाद 01ः30 बजे से शाम 04ः30 बजे तक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  आयुष विभाग ने मनवीं में जांचा 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य, योग और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More