HomeHimachalSolanजय लाल जलपाईक को स्कूल प्रवक्ता संघ सोलन की कमान, नहीं बनी...

जय लाल जलपाईक को स्कूल प्रवक्ता संघ सोलन की कमान, नहीं बनी आम राय तो वोटिंग से हुआ फैसला

इस चुनाव में जय लाल जलपाइक को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 99 वोट मिले, जबकि भगत जगोता को 64 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, दीपक ओझा को 20 वोट मिले। जय लाल जलपाइक ने भगत जगोता को 35 वोट से हराया।

सोलन : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन के जिला स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव में जय लाल जलपाईक अध्यक्ष चुन लिए गए। जबकि, जिला महासचिव के पद पर हेमंत कुमार शर्मा की ताजपोशी हुई।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए :
https://chat.whatsapp.com/Bt5i2xDZdHIJRSRE3FkG4m

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वॉयज) सुबाथू में संपन्न हुए चुनाव में आब्जर्वर के तौर पर डॉ. प्रदीप शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र सुबाथू ने अपना दायित्व निभाया।

इस चुनाव में जय लाल जलपाइक को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 99 वोट मिले, जबकि भगत जगोता को 64 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, दीपक ओझा को 20 वोट मिले। जय लाल जलपाइक ने भगत जगोता को 35 वोट से हराया।

ये भी पढ़ें:  HRTC के कर्मचारियों को डेढ़ साल से नहीं मिली नई वर्दी, जानिए क्या है वजह, क्यों हुई देरी

जय लाल जलपाईक कहा कि वे प्रवक्ता साथियों की हित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और प्रवक्ता संघ की समस्याओं को सरकार के समक्ष और विभाग के समक्ष उठाने का पूरा प्रयास करेंगे।

बता दें कि नई कार्यकारिणी के लिए पहले आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन आपसी सहमति न बनने की वजह से चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई। अध्यक्ष पद के लिए भगत जगोता, जय लाल जलपाईक और दीपक ओझा ने अपना नामांकन भरा।

दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव शुरू हुआ, जिसमें लगभग 200 से अधिक डेलिगेट्स ने भाग लिया। यह डेलिगेट्स अपने-अपने स्कूलों से चुनकर आए थे। इस समय जिला सोलन में कुल 146 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां से डेलिगेट्स भाग लेने आए थे।

ये भी पढ़ें:  वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह

चुनाव प्रक्रिया से पहले जनरल हाउस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी ने अपने पिछले साढ़े तीन वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और पिछले तीन वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर बहुत से प्रवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। जनरल हाउस के अंत में जिला सोलन के अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर ने अपने पिछले कार्यकाल के बारे में जानकारी दी और लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More