HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर के आदेश : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला क्षेत्र में मांस-मछली...

DC सिरमौर के आदेश : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

श्री रेणुकाजी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में आस्था और पवित्रता का खास ध्यान रखा जाएगा। जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश में स्पष्ट है कि मेला क्षेत्र के भीतर कोई भी दुकान मांसाहार विक्रय नहीं कर पाएगी। यह कदम मेले की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए उठाया गया है।

जिला दंडाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था देते हुए आदेश दिए हैं कि मांस और मछली की बिक्री के लिए मेला क्षेत्र से दूर जलाल पुल के अंतिम छोर, तिरमली दयाड रोड़ के बाईं ओर अस्थाई रूप से जगह चिन्हित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप से टकराने के बाद बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More