HomeHimachalKulluमनाली की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर सुरक्षित रेस्क्यू, 20 घंटे चला...

मनाली की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर सुरक्षित रेस्क्यू, 20 घंटे चला ऑपरेशन

जब वह एक ऊंचे पहाड़ को पार कर रहा था कि तभी सेवन सिस्टर पीक रेंज के पास अचानक हवा का दबाव बढ़ा और मौसम प्रतिकूल होने के कारण पायलट का पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर क्रैश लैंड हो गया।

कुल्लू : पर्यटन नगरी मनाली में सेवन सिस्टर पीक रेंज में दुर्घटनाग्रस्त हुए ऑस्ट्रेलिया के 51 वर्षीय पैराग्लाइडर एंड्रयू पीटर रियान को 20 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।

ये पायलट 13,500 फीट की दुर्गम पहाड़ियों के बीच जिदंगी और मौत के बीच कई घंटे तक जूझता रहा। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई पायलट मनाली से बीड़ के लिए उड़ान भर रहा था।

जब वह एक ऊंचे पहाड़ को पार कर रहा था कि तभी सेवन सिस्टर पीक रेंज के पास अचानक हवा का दबाव बढ़ा और मौसम प्रतिकूल होने के कारण पायलट का पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर क्रैश लैंड हो गया।

ये भी पढ़ें:  सराहां स्कूल में नई SMC का गठन, मोनी ठाकुर को सर्वसम्मति से मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे को उसके साथ फ्लाई कर रहे दूसरे पायलट ने देख लिया और तुरंत मनाली एडवेंचर टूर एसोसिएशन को मदद के लिए जानकारी दी।

रेस्क्यू टीम के प्रभारी रमेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में ही बचाव दल को दुर्गम पहाड़ियों की ओर रवाना कर दिया गया था। हालांकि, अत्यधिक ऊंचाई और खतरनाक इलाका होने के कारण रात भर पायलट को निकालने में सफलता नहीं मिली।

मंगलवार की सुबह आखिरकार हेलीकॉप्टर की मदद से इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 20 घंटे तक पहाड़ियों के बीच फंसे रहने के बाद एंडी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे लंबित और प्री-लिटिगेशन मामले

उन्हें तत्काल मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More