HomeHimachalSirmaurइन सेवानिवृत्तों की मांग: सितंबर 2014 से पहले के कर्मचारियों को भी...

इन सेवानिवृत्तों की मांग: सितंबर 2014 से पहले के कर्मचारियों को भी मिले EPF पेंशन का लाभ

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ इकाई सिरमौर की त्रैमासिक बैठक बुधवार को माजरा में प्रधान टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ इकाई सिरमौर की त्रैमासिक बैठक बुधवार को माजरा में प्रधान टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव इस्लाम अली ने किया।

इस दौरान 30 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संघ ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पैंशन पर चर्चा करते हुए मांग की कि सितम्बर 2014 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी ईपीएफ पेंशन स्कीम में जोड़ा जाए, क्योंकि वे भी ईपीएफ पैंशन 1995 के सदस्य रहे हैं।

इसके अतिरिक्त जो सदस्य सितम्बर 2014 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और किसी कारणवश स्कीम से नहीं जुड़ सके, उन्हें भी इस योजना के तहत जुड़ने का अंतिम मौका दिया जाए।

ये भी पढ़ें:  पंडोह डैम के पास निजी बस और कार की भीषण टक्कर, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए प्रधान स्टेट बॉडी से आग्रह किया कि वे बैंक प्रबंधन और ईपीएफओ कमिश्नर शिमला से प्राथमिकता के आधार पर बातचीत करें, ताकि वंचित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण स्कीम का जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

ईपीएफ पैंशन के अतिरिक्त बैठक में संघ की लंबित मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। इन मांगों को पूरा करवाने के लिए स्टेट बॉडी से आग्रह करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर ललित शर्मा, गिरधारी लाल, मामचंद, हीरा सिंह तोमर, खजान सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, संजय गोयल, दर्शन सिंह, अजय पंवार, वीना वर्मा, मधुबाला, सुनीता शर्मा और संतोष अग्रवाल और देवेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  विवेक शर्मा को डोज बॉल संघ सिरमौर की कमान, दिनेश आर्य महासचिव की अहम जिम्मेदारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More