HomeHimachalदिल्ली से श्री रेणुकाजी क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं...

दिल्ली से श्री रेणुकाजी क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नौहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।

श्री रेणुकाजी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नौहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।

उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुकाजी-ददाहू बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उप-मंडल नौहराधार के अंतर्गत श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नौहराधार के गांव चौकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:  1636 राजस्व मामलों का निपटारा, लंबित पर फोकस, DC चंबा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विस उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी निश्चिंत नेगी समेत अन्य गणमान्य माइना बाग में मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More