HomeHimachalSirmaurशिलाई की द मिल्ला को-ऑपरेटिव सोसाइटी को एक बार फिर उत्कृष्ठ पुरस्कार,...

शिलाई की द मिल्ला को-ऑपरेटिव सोसाइटी को एक बार फिर उत्कृष्ठ पुरस्कार, कांडो बांदली को दूसरा स्थान

दोनों सहकारी सभाएं अपने क्षेत्र के विकास और सदस्यों के हित के लिए निरंतर और उत्कृष्ट कार्य करती आ रही हैं।

नाहन : सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला सिरमौर के दूरदराज शिलाई क्षेत्र की दो सहकारी सभाओं ने खंड स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। ‘द मिल्ला को-ऑपरेटिव सोसाइटी’ को पहला और ‘दी कांडो बांदली सहकारी सभा’ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

इन दोनों सभाओं को यह सम्मान 72वें अखिल भारतीय सहकारिता दिवस समारोह-2025 के अवसर पर नाहन के बर्मा पापड़ी में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

दोनों सहकारी सभाएं अपने क्षेत्र के विकास और सदस्यों के हित के लिए निरंतर और उत्कृष्ट कार्य करती आ रही हैं।

ब्लॉक शिलाई के अंतर्गत यह दोनों सभाएं किसानों और अपने सदस्यों को 24 घंटे सातों दिन सेवाएं देने के लिए जानी जाती हैं। संसाधनों की कमी और भौगोलिक विविधताओं के बावजूद शिलाई जैसे दूरदराज के क्षेत्र से आकर इन सभाओं ने सहकारिता आंदोलन में अमूल्य भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:  बचपन में उठा पिता का साया, मां के हौसले से पुरुषोत्तम ने पास की JRF नेट परीक्षा

इस समारोह में दोनों सोसायटियों ने साबित किया कि चुनौतियां कितनी ही बड़ी क्यों न हों, वे हौसले के आगे पस्त हो ही जाती हैं।

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश केवल राम शर्मा, डी.सी.यू. के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, डी.डी.एम. नाबार्ड और ए.आर.सी.एस. सिरमौर ने प्रदान किए।

इस मौके पर द मिल्ला कोऑपरेटिव सोसाइटी सभा के प्रधान मदन खुराना और सचिव पपेंद्र ठाकुर ने पहला पुरस्कार प्राप्त ग्रहण किया जबकि, द्वितीय पुरस्कार दी कांडो बांदली सहकारी सभा की ओर से सहसचिव ओम प्रकाश शर्मा ने प्राप्त किया।

इस दौरान इन दोनों सभाओं ने साबित किया कि सहकारिता ही वह मूल भाव है, जिससे साधनों के अभाव में भी हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में महकेंगी अमरूद की बगिया, 2400 बीघा खेती की योजना तैयार, बदलेगी किसानों की तकदीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More