HomeBreakingपच्छाद की विधायक रीना कश्यप अचानक पहुंचीं स्कूल, शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा...

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप अचानक पहुंचीं स्कूल, शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लेकर की ये घोषणा

विधायक ने इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर पूरे परिसर का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शैक्षणिक सुविधाओं को देखा और छात्रों के बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में बुधवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप अचानक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं।

विधायक ने इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य और स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर पूरे परिसर का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शैक्षणिक सुविधाओं को देखा और छात्रों के बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंधन ने विधायक के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। प्रबंधन ने बताया कि छात्रों के लिए डेस्क की कमी है और स्कूल के कई कमरों के फर्श काफी खराब हो चुके हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई में असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्कूल प्रशासन ने मांग की कि इन कमरों के फर्श की मरम्मत करवाकर वहां टाइल्स लगवाई जाएं, ताकि कमरों की हालत में सुधार हो सके।

ये भी पढ़ें:  दाड़लाघाट चरस मामले में सोलन पुलिस ने कुल्लू से गिरफ्तार किया मुख्य सप्लायर

विधायक रीना कश्यप ने स्कूल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द पूरा करने का पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने स्टाफ को आश्वस्त किया कि जैसे ही सरकार की ओर से विधायक निधि की राशि जारी होगी तो प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय को बजट आवंटित कर दिया जाएगा।

विधायक ने छात्रों के लिए नए डेस्क खरीदने और कमरों के फर्श पर टाइल्स लगवाने के लिए 4 लाख रुपये की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा के बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय अभिभावकों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  किराये के कमरे में पुलिस ने दबिश देकर 18 साल के युवक से पकड़ी चरस की खेप, किया गिरफ्तार 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More