होमCrimeश्री रेणुकाजी क्षेत्र में असल पुलिस से हुआ फर्जी खाकी का सामना,...

श्री रेणुकाजी क्षेत्र में असल पुलिस से हुआ फर्जी खाकी का सामना, हूटर बजाती गाड़ियों से मिले हथियार, फिर हुआ नकली रौब का अंत

इन गाड़ियों पर पुलिस के बोर्ड लगे थे और इनोवा की पिछली सीट पर तीन सितारे लगाए एक शख्स पूरे रौब के साथ बैठा था। जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो रुकने के बजाय चालकों ने गाड़ियों को और तेज भगा लिया, जिससे किसी बड़ी साजिश का शक यकीन में बदल गया।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब खुद को ‘बड़े साहब’ बताने वाले फर्जी पुलिस वालों का सामना असल खाकी से हुआ। दरअसल, ददाहू-संगडाह पर श्री रेणुकाजी पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी, तभी श्री रेणुकाजी मंदिर की तरफ से दो गाड़ियां एक बोलेरो (HP28A-8771) और दूसरी इनोवा (HP07E-0791) तेज आवाज में हूटर बजाती हुई संगडाह चौक पर पहुंची।

इन गाड़ियों पर पुलिस के बोर्ड लगे थे और इनोवा की पिछली सीट पर तीन सितारे लगाए एक शख्स पूरे रौब के साथ बैठा था। जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो रुकने के बजाय चालकों ने गाड़ियों को और तेज भगा लिया, जिससे किसी बड़ी साजिश का शक यकीन में बदल गया।

ये भी पढ़ें:  चंबावासी ध्यान दें... 22 मई को लग रहा है POWER CUT, ये इलाके होंगे प्रभावित

श्री रेणुकाजी पुलिस ने बिना वक्त गंवाए संगड़ाह और हरिपुरधार पुलिस को अलर्ट कर दिया। ये गाड़ियां जितनी तेजी से बच निकलने की कोशिश कर रही थीं, पुलिस का शिकंजा उतनी ही मजबूती से कसता जा रहा था। आखिरकार हरिपुरधार में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों गाड़ियों को रोक लिया। तलाशी के दौरान इनोवा के अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि चैक करने पर गाड़ी नंबर HP28A-8771 बोलेरो में ड्राइवर सहित चार व्यक्ति बैठे थे, जिसमें ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आमिर हुसैन पुत्र सादिक अली निवासी गांव कुंभरा, डाकघर देवथ, तहसील चौपाल, जिला शिमला बतलाया। वहीं, इनोवा गाड़ी HP07E-0791 में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय (34) पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव अलीपुर खालसा, घरोंडा, जिला करनाल (हरियाणा) बताया, जिसके पास एक रिवॉल्वर नंबर F8459 व 7 जिंदा रौंद और एक गन 315 बोर राइफल नंबर 92AB-2506 मैगजीन व 5 जिंदा रौंद के साथ पाई गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी गाड़ी की पासिंग और टेस्ट

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने रिवॉल्वर व गन 315 बोर का लाइसेंस पेश किया, जो Area Validity STATE/NA पाया गया। ये आर्म लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन था। इसी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दी पर HPP बैज, कंधे पर 3 स्टार वाली कमीज पहनी थी, जिसने अपना नाम उदय शर्मा पुत्र हेमचंद निवासी मकान नंबर 708/C गोविंदनगर बी.टी. सी. नयागांव, डाकघर नयागांव, जिला SAS नगर मोहाली पंजाब बतलाया। पूछताछ करने पर उसने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया।

जब वर्दीधारी उदय शर्मा से इस क्षेत्र में आने और अपना पहचान पत्र व तैनाती के बारे पूछा गया तो कभी वह अपने आप को विजिलेंस अधिकारी कहने लगा तो कभी CID का अधिकारी बताने लगा। वह इस क्षेत्र में आने के बारे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर आरोपी उदय शर्मा व अजय के विरूद्ध पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO सिरमौर में जगह जगह मॉक ड्रिल : आपदा की स्थिति में तैयारी और तत्परता से कम होगी जानमाल की हानि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More