HomeHimachalवंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति...

वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन

एसपी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस राष्ट्र की सेवा के साथ-साथ समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

नाहन : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिरमौर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड ने नाहन के चौगान मैदान में देशभक्ति गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। करीब एक घंटे तक चली इस प्रस्तुति में देशप्रेम से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड ने एक के बाद एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में जोश और गर्व का भाव भर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे, जिन्होंने वंदे मातरम की गौरवशाली परंपरा के 150 वर्ष पूरे होने के इस आयोजन में सहभागिता कर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। जिला सिरमौर के एसपी निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वंदे मातरम गीत ने आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष जयराम की दो टूक : जेल जाने से नहीं डरते, सांसद-विधायक सब तैयार 

एसपी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस राष्ट्र की सेवा के साथ-साथ समाज में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। सोमवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड की प्रस्तुति ने नाहनवासियों को वंदे मातरम की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा से जोड़ते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर, एसएचओ नाहन जीतराम शर्मा, एएसआई अनिल शर्मा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा और समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौपाल के गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More