होमHimachalChamba16 से 20 फरवरी तक यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 100...

16 से 20 फरवरी तक यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, जानें कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल

कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए। साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

16 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा, 17 को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 18 को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 19 को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 20 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए। साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 18 पद अधिसूचित, 12 अक्तूबर तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 8 घंटे ड्यूटी करने पर 15 हजार से 17 हजार, 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 हजार से 24 हजार मासिक वेतन और अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11 बजे उपस्थित हों।

ये भी पढ़ें:  शिमला में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में भर्ती VIDEO
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More