HomeHimachalSirmaurनाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग ने पकड़ा जोर, सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर...

नाहन में टैक्सी स्टैंड की मांग ने पकड़ा जोर, सिरमौर टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने दी आंदोलन की चेतावनी

सोसायटी के अध्यक्ष आकर्षण शर्मा ने कहा कि शहर में टैक्सियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्टैंड न होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि पुराने कॉलेज भवन वाली रोड के किनारे निजी वाहन पार्क किए जा सकते हैं, तो वहां टैक्सियों के लिए जगह क्यों नहीं दी जा सकती?

नाहन : शहर में टैक्सी स्टैंड की कमी के चलते टैक्सी ऑपरेटरों में रोष पनप रहा है। सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर सोसायटी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दो-टूक कहा कि यदि उनकी जायज मांग को इसी तरह अनसुना किया गया, तो वे कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

सोसायटी के अध्यक्ष आकर्षण शर्मा ने कहा कि शहर में टैक्सियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्टैंड न होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि पुराने कॉलेज भवन वाली रोड के किनारे निजी वाहन पार्क किए जा सकते हैं, तो वहां टैक्सियों के लिए जगह क्यों नहीं दी जा सकती? अध्यक्ष ने कहा, हम लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हमारी फाइल पर क्या कार्यवाही हुई, इसकी कोई सूचना हमें नहीं दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  HP Police Shooting Club ने रचा नया कीर्तिमान, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 32 पदक; कई खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई

टैक्सी संचालकों का कहना है कि स्टैंड न होने के कारण उन्हें मजबूरन अपनी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करनी पड़ती हैं या फिर सड़कों के किनारे, जहां हमेशा चालान का डर बना रहता है। इससे उनके सीमित मुनाफे पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल खड़ी गाड़ी का सवाल नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों के रोजगार और आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा है।

इस अवसर पर सचिव संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, उप-प्रधान विशाल सैनी सहित ललित, विजय, प्रथम, यशपाल, सुनील और प्रकाश जैसे कई सदस्यों ने एक सुर में प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टैक्सी स्टैंड के लिए जगह आवंटित नहीं की गई, तो सोसायटी सामूहिक रूप से सख्त निर्णय लेने पर मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: नेशनल लोक अदालत में सुलझे 1165 मामले: 5.77 करोड़ रुपये के समझौते
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More