HomeHimachalसिरमौर के मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी,...

सिरमौर के मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, अब पर्यावरण मंत्रालय में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट

जिला सिरमौर में वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा देने वाले मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को भारत सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

नाहन : जिला सिरमौर में वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा देने वाले मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को भारत सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट (DIGF) का पद प्रतिनियुक्ति आधार पर संभालेंगे। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी।

नई जिम्मेदारी के तहत वे ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों से संबंधित फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट (FCA) के तहत आने वाले प्रस्तावों का निरीक्षण करेंगे और उनके अनुमोदन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे।

सिरमौर में अपने कार्यकाल के दौरान बसंत किरण बाबू ने वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहल कीं। जंगलों को आग से बचाने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ा गया। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:  नौणी में किक बॉक्सिंग का रोमांच: खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा, हिमाचल के मानस ने जीता सिल्वर

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए। वन संपदा की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर उनकी सक्रिय कार्यशैली को विभाग और स्थानीय लोगों ने सराहा। वन विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार उनके नेतृत्व में सिरमौर में वन संरक्षण को लेकर कई सकारात्मक पहल हुईं और विभागीय कार्यप्रणाली को भी मजबूती मिली।

केंद्र सरकार में DIGF जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर वन संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन से जुड़े अहम मामलों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के बहुरेंगे दिन, सफर होगा मजेदार

बताया जा रहा है कि केंद्र में इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश को भी अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि राज्य से जुड़े वन एवं पर्यावरण संबंधी मुद्दों को समझने वाले अधिकारी का अनुभव राष्ट्रीय स्तर की नीतियों और प्रक्रियाओं में उपयोगी साबित हो सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More