HomeBreakingहिमाचल में मां की ममता फिर शर्मसार, अब यहां मिला 4 महीने...

हिमाचल में मां की ममता फिर शर्मसार, अब यहां मिला 4 महीने के शिशु का भ्रूण

मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के तहत सामने आया है. चूंकि कालाअंब हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित है. लिहाजा, ये भ्रूण यहीं किसी ने फैंका है या फिर पड़ोसी राज्य से यहां आकर फैंका गया है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. इतना जरूर है कि यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार होकर रह गई है.

कालाअंब|
हिमाचल प्रदेश में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है. चंद रोज पहले जिला सोलन में पुलिस थाना कंडाघाट के तहत श्मशानघाट के गेट के पास मिली नवजात बच्ची के बाद अब प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 3-4 महीने के शिशु का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि किसी महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद इस भ्रूण को कूड़े के बीच फैंक दिया गया.

मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के तहत सामने आया है. चूंकि कालाअंब हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित है. लिहाजा, ये भ्रूण यहीं किसी ने फैंका है या फिर पड़ोसी राज्य से यहां आकर फैंका गया है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. इतना जरूर है कि यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार होकर रह गई है.

ये भी पढ़ें:  छेड़छाड़-किडनैपिंग केस: आरोपी पूर्व निदेशक पुलिस जांच में शामिल, सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत

पुलिस न केवल आरोपी की तलाश में जुटी है, बल्कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अमानवीय कृत्य को किसने अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार अंशुल चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने कालाअंब पुलिस थाना को इस मामले की सूचना दी. अंशुल ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह खैरी में अपने दोस्त के पास जा रहा था तो इसी दौरान पशुपति कंपनी से आगे त्रिलोकपुर की ओर पुलिया के पास काफी लोग एकत्रित थे. देखने पर नाले में कूड़े के बीच एक शिशु का भ्रूण पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है. अब नाले में ये भ्रूण किसने और कब फेंका, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भ्रूण 3-4 महीने का लग रहा है. संभवत प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद ही इसे यहां फेंका गया है. पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश कर रही है.

गौरतलब है कि जिला सिरमौर में भी इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में नवजात बच्चियों या फिर उनके शवों को विभिन्न स्थानों पर फैंकने के कई मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि कुछेक मामलों में पुलिस ने इनका खुलासा भी किया है, लेकिन कई मामले ऐसे भी हैं, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे दबोचा गया आरोपी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More