HomeHimachalMandiCM सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे...

CM सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी शामिल होंगे।

आज कांगनीधार पहुंचने पर डीसी अपूर्व देवगन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। परिधि गृह मंडी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रत्तन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष हिप्र जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मंडलायुक्त आर.के. प्रुथी, डीआईजी राहुल नाथ, एसपी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र की इन सड़कों सहित परीक्षा हॉल और मंदिर के मंच का लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More