HomeBreakingसिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का...

सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

जानकारी मिली है कि शुक्रवार को संस्थान का डायरेक्टर युवती को स्कूल ले जाने की बजाय अपनी गाड़ी में शहर से बाहर ले गया. आरोप है कि इसी दौरान डायरेक्टर ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की. यही नहीं उसे सिगरेट और शराब पीने के लिए भी उकसाया गया.

नाहन|
जिला सिरमौर के एक नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती की किडनैपिंग और छेड़छाड़ के कथित आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि युवती शिक्षण संस्थान में बतौर ट्रैनी टीचर के तौर पर कुछ समय से सेवाएं दे रही थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत शुक्रवार की बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार को संस्थान का डायरेक्टर युवती को स्कूल ले जाने की बजाय अपनी गाड़ी में शहर से बाहर ले गया. आरोप है कि इस दौरान डायरेक्टर ने युवती के साथ छेड़छाड़ की. साथ ही उसे सिगरेट और शराब पीने के लिए उकसाने की भी कोशिश की.

ये भी पढ़ें:  जाखू मंदिर के भीतर होगी चांदी से नक्काशी, दानकर्ता उठाएगा सारा खर्च, न्यास ने दी मंजूरी

आरोपी की गलत मंशा को भांपते हुए युवती ने अपने विवेक से काम लिया और किसी तरह से अपने साथियों को फोन किया और इस बावत जानकारी दी. इसके बाद युवती ने किसी तरह अपनी लाज बचाई. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत महिला पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला दर्ज किया जा चुका है. अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. शाम तक डिटेल साझा की जाएगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More