HomeAasthaराशिफल 3 अप्रैल 2026: किसके दरवाजे पर दस्तक देगी आज किस्मत, पंचांग...

राशिफल 3 अप्रैल 2026: किसके दरवाजे पर दस्तक देगी आज किस्मत, पंचांग व शुभ मुहूर्त के साथ जानें पूरा राशिफल

आज का पंचांग | 3 अप्रैल 2026 तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: चित्रा करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: व्याघात वार: शुक्रवार

आज का पंचांग | 3 अप्रैल 2026
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: चित्रा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: व्याघात
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:09am-10:50am
राहुकाल: 10:50am-12:24pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:59am-12:49pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आप किसी बीमारी से निजात पा सकते हैं। जमीनों से लाभ होने की संभावना है। कारोबार में भी धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज काले और सफेद रंग की चीजों का उपयोग करें।

वृष राशि
सामाजिक मेलजोल से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। यात्राएं सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।

मिथुन राशि
आज आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्राएं भी सोच-समझकर करें। आज आपको किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। ध्यान रखें आज किसी के पचड़े में न पड़ें। वाद-विवाद होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज सफेद रंग की चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

कर्क राशि
आज आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। आज आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आटा, बूरा और घी मिलाकर नारियल के गोले में भरकर पीपल के पेड़ के नीचे दबाने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सिंह राशि
परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के कारण पैसा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज आप बड़ी आर्थिक योजना से बचें। आज सोच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता रहेगी। आज आपका दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।

कन्या राशि
आज आप भाग्य पर निर्भर रह सकते हैं और अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन और गुस्सा रह सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। छोटी-मोटी बातों पर विवाद होने की संभावना रहेगी। शाम के समय आज आप धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज आप सफेद रंग के वस्त्र ही पहनें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि वाले जातकों को मिलेगी सफलता, जानें आज आपके लिए क्या है खास

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा। आज सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
आज धन से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज घर पर कोई मेहमान आ सकता है। आज पूर्णतया धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री गणेश जी को सफेद और पीली ध्वजा चढ़ाएं।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के कारण आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप बहुत सा धन खानपान की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज मांस-मदिरा का पान न करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी : बड़ोन में देवशिला के समीप पहाड़ी से गिरी चट्टान, चपेट में आया स्कूटी सवार, टला बड़ा हादसा

मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की जरूरत पड़ सकती है। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप व्यर्थ में झगड़ा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज दूध में हल्दी डालकर पीएं।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज दोस्ती के बीच में झगड़ा हो सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई अटका कार्य पूरा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान शंकर जी की आराधना करें।

मीन राशि
आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में धन हानि होने की संभावना रहेगी। शाम के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है। पारिवारिक मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: जौ, मूली और पीली सरसों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More