HomeHimachalSirmaurसिरमौर में निर्विरोध चुनी गईं 28 पंचायतें, जानें किस विकास खंड की...

सिरमौर में निर्विरोध चुनी गईं 28 पंचायतें, जानें किस विकास खंड की कितनी पंचायतों में बनी सर्वसम्मति

जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के बीच 28 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। कई पंचायतों में आपसी सहमति और सामाजिक एकता के चलते बिना मुकाबले प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के बीच 28 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। कई पंचायतों में आपसी सहमति और सामाजिक एकता के चलते बिना मुकाबले प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

विकास खंड पच्छाद की दाड़ो देवरिया और शाडिया पंचायत निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, विकास खंड संगड़ाह की दाना घाटों, संगड़ाह ग्रामीण, सैंज और रणफुआ जबड़ोग पंचायतों में भी बिना चुनाव के प्रतिनिधियों का चयन हुआ।

राजगढ़ विकास खंड की माटल बखोग, नेहरटी बघोट, काथली भरण और हाब्बन पंचायतों ने भी निर्विरोध पंचायत बनने का गौरव हासिल किया है। तिलौरधार विकास खंड की टटियाणा, शरली मानपुर, पोका, शावगा और कांडो च्योग पंचायतों में भी सहमति से चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई।

ये भी पढ़ें:  पेड़ कटान मामला : सस्पेंड हुए वन कर्मियों के समर्थन में उतरा संघ, बोला- बिना जांच सुना दिया फैसला, वापस हो आदेश

शिलाई विकास खंड में सबसे अधिक पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं। इनमें द्राबिल, बकरास, बांबल, बिंडला दिगवा, धारवा, जरवा जुनैली, कांडो भटनौल, नावण भटवाड़, सखौली और शिरी क्यारी पंचायतें शामिल हैं।

इसके अलावा विकास खंड ददाहू की चाढ़ना पंचायत और पांवटा साहिब विकास खंड की भैला और शिवा पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई हैं। जिला में बड़ी संख्या में पंचायतों का निर्विरोध चुना जाना ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी तालमेल और सहमति की मिसाल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  EVM पर कड़ी निगरानी, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में शहरी निकायों को भेजी गईं मशीनें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More