HomeHimachalSirmaurIIM सिरमौर ने वर्चुअल लर्निंग मोड BMS कार्यक्रम के लिए मांगे आवेदन

IIM सिरमौर ने वर्चुअल लर्निंग मोड BMS कार्यक्रम के लिए मांगे आवेदन

भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर (IIM Sirmaur) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप वर्चुअल लर्निंग मोड (ऑनलाइन) में संचालित चार वर्षीय बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।

नाहन : भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर (IIM Sirmaur) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप वर्चुअल लर्निंग मोड (ऑनलाइन) में संचालित चार वर्षीय बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह लाइव ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत लाइव फैकल्टी इंटरैक्शन, कैंपस इमर्शन और उद्योग उन्मुख शिक्षण का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को आईआईएम एलुमनाई स्टेट्स भी प्रदान किया जाएगा।

पाठ्यक्रम में मार्केटिंग, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, ऑपरेशंस, स्ट्रेटेजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे आधुनिक प्रबंधन विषय शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  44 हजार रानियों की कैद में फंसे देव श्रीबड़ा छंमाहू! हजारों की ताकत भी बेअसर, जूठ लगते ही टूटा ‘चवाली माता का बंधन’

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम अभिरुचि परीक्षा (IPMAT), भारतीय प्रबंध संस्थान बैंगलोर डीबीई प्रवेश परीक्षा (IIM Bangalore DBE Entrance Test), भारतीय प्रबंध संस्थान कोझिकोड बीएमएस अभिरुचि परीक्षा (IIM Kozhikode BMS Aptitude Test), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) अथवा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (स्नातक) सामान्य परीक्षा के वैध (CUET (UG) सामान्य परीक्षा के वैध स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

संस्थान के अनुसार अंतिम मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा के स्कोर के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 24561 नए मामले स्वीकृत : चंद्रशेखर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More