मंडी : जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र संख्या-89 मंडी के अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 तथा दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
उन्होंने बताया कि पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 699 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 357 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में कुल उपस्थिति 66.19 प्रतिशत दर्ज की गई।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी सेंटर-ए में 384 में से 262, सेंटर-बी में 277 में से 177, स्कूल बाजार मंडी पाठशाला में 203 में से 139 तथा पीएम श्री गर्ल्स स्कूल समखेतर में 192 में से 121 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुआ।
इसमें 693 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 363 अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में कुल उपस्थिति 65.63 प्रतिशत रही। सेंटर-ए में 262, सेंटर-बी में 175, स्कूल बाजार मंडी पाठशाला में 137 तथा पीएम श्री गर्ल्स स्कूल समखेतर में 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
- ये भी पढ़ें : पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल भाजपा ने जिप चुनाव में बागी हुए 28 पदाधिकारी हटाए
- ये भी पढ़ें : बाबा बर्फानी ने लिया पूर्ण आकार, पवित्र गुफा से सामने आई पहली तस्वीर, 6-7 फीट ऊंचा बना शिवलिंग





