होमHimachalBilaspurहिमाचल पंचायत चुनाव पहला चरण; बिलासपुर की 62 ग्राम पंचायतों में 76.45...

हिमाचल पंचायत चुनाव पहला चरण; बिलासपुर की 62 ग्राम पंचायतों में 76.45 प्रतिशत मतदान

जिला बिलासपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में आज कुल 75.61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नैना देवी जी विकास खंड में 80.45 प्रतिशत, जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में 71.76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में आज कुल 76.45 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नैना देवी जी विकास खंड में 80.45 प्रतिशत, जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में 73.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। पहले चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी 81.37 प्रतिशत और पुरुषों की 72.83 प्रतिशत दर्ज हुई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में जिला की 62 ग्राम पंचायतों, जिनमें विकास खंड सदर बिलासपुर की 17 पंचायतें, घुमारवीं की 21, श्री नैना देवी जी की 9 और झंडूता विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर की LPG उपभोक्ताओं से अपील, आवश्यकता अनुसार ही करें बुकिंग

उन्होंने बताया कि विकास खंड सदर बिलासपुर की कुल 17 पंचायतों में 79.76 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह विकास खंड घुमारवीं की कुल 21 पंचायतों में 73.36 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं विकास खंड श्री नैना देवी जी की कुल 9 पंचायतों में 80.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि विकास खंड झंडूता की कुल 15 ग्राम पंचायतों में 75.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

Latest Articles

Explore More