HomeCrimeसिरमौर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, अब 406 ग्राम चरस के...

सिरमौर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, अब 406 ग्राम चरस के साथ ये शख्स किया गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है. तस्करी के सबसे ज्यादा मामले पांवटा साहिब से सामने आ रहे हैं. पुलिस आए दिन नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है. नशा तस्करी के सबसे ज्यादा मामले पांवटा साहिब से सामने आ रहे हैं. पुलिस आए दिन नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है.

अब ताजातरीन मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने 406 ग्राम चरस के साथ 34 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. पुख्ता सूचना मिलते ही पुलिस ने खेड़ा मंदिर के समीप दबिश दी. इस दौरान आरोपी की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से पुलिस को नशे की खेप बरामद हुई.

ये भी पढ़ें:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में इस जिले ने हासिल की लक्ष्य से बड़ी उपलब्धि, 1041 शिक्षण संस्थान और 58 गांव तंबाकू मुक्त

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रताप सिंह निवासी जासवी, डाकघर कोटीबौंच, उपतहसील रोनहाट, तहसील शिलाई के कब्जे से खेड़ा मंदिर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की. उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More