HomeHimachalSirmaurसिरमौर में बिजली बोर्ड के लाइनमैन समेत 5 लोग चिट्टे के साथ...

सिरमौर में बिजली बोर्ड के लाइनमैन समेत 5 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ा 22.29 ग्राम चिट्टा

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांवटा साहिब और संगड़ाह क्षेत्र में ये कार्रवाई अमल में लाई, जिनके कब्जे से कुल 22.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांवटा साहिब और संगड़ाह क्षेत्र में ये कार्रवाई अमल में लाई, जिनके कब्जे से कुल 22.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पहले मामले में डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम बद्रीपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार को बद्रीपुर चौक के पास रोककर तलाशी ली गई। छानबीन करने पर कार चालक सूरज ठाकुर निवासी गांव सुलाणा, डाकघर भंजराडू, तहसील चुराह, जिला चंबा (बिजली बोर्ड शिलाई में बतौर लाइनमैन तैनात), अखिल और कमलेश कुमार दोनों निवासी गांव धकोली, शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने थाना पांवटा साहिब में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  डीसी मुकेश रेपसवाल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से सवाल कर परखा शैक्षणिक स्तर

दूसरे मामले में एसआईयू नाहन की टीम ने यमुना टोल बैरियर के पास कार्रवाई की, जहां सोहन लाल निवासी गांव फूलपुर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से चारों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तीसरे मामले में डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने संगड़ाह बाजार में गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि गोविंद ठाकुर निवासी गांव एवं डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह क्षेत्र में चिट्टा बेचने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून से हो रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस संगड़ाह के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 6.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पुलिस तीनों मामलों में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, चंबा में 9 जून को होगा कैंपस इंटरव्यू; 52 पदों पर भर्ती
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More